Wednesday, 27 April 2016

Lauki Ke Kofte Recipe | लौकी के कोफ्ते










लौकी कोफ्ता बनाने क लिए हमे चाहिए 

कद्दू कस की हुई लोकी , बेसन,लाल मिर्च पाउडर , नमक स्वादानुसार 

करी बनाने क लिए हमें चाहिए 

हींग , जीरा , कटी बारीक प्याज , पीसी हुई हरी मिर्च , अदरक कद्दूकस की हुई , चार टमाटर पिसे हुए , लाल मिर्च पाउडर , हल्दी पाउडर , धनिया पाउडर , गरम मसाला , तेल , पानी, हरा धनिया 

बनाने की विधि :- 

लोकी कोफ्ता बनाने के  लिए पहले हम कोफ्ते बनाते हैं 
बेसन, कद्दूकस की हुई लोकी, लाल मिर्च पाउडर, और नमक मिला कर गाढ़ा घोल तैयार कर लीजिए और उसकी छोटी छोटी पकोड़ियाँ तेल में निकाल लें 


अब हम कोफ्ते के लिए करी बनाते हैं 

पहले कढ़ाई में तेल डाले फिर थोड़ी देर तक तेल को गरम कर लीजिए फिर उसमे हींग, जीरा, हरी मिर्च, अदरक, और कटी हुई प्याज सुनहरे होने तक भुने।  फिर उसमे पिसा हुआ टमाटर दाल दें।  सभी मसाले डाल कर भून लें और जब तेल दिखने लगे तो उसमे गरम मसाला डाल दें और फिर पानी डाल कर उसे उबाल आने तक पका लें।  पकने के बाद इसमें कोफ्ते की पकोड़ियाँ डाल कर दस से पंद्रह मिनट तक रख दें।  ऊपर से हरा धनिया डाल कर परोसें।